इस रिपोर्ट के आधार पर सीआईए के एजेन्ट अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी सैनिकों के साथ मिलकर अफगानिस्तान के आम नागरिकों की हत्या करते हैं और अपने इस अपराध व कृत्य से आनंदित भी होते हैं।
ज्ञात रहे कि अमेरिका ने अफ़ग़ान जनता की सुरक्षा और आतंकवाद से मुक़ाबले के बहाने वर्ष 2001 में इस देश पर सैनिक हमला किया था और तब से लेकर आज तक अमेरिकी सैनिक लाखों अफ़गान नागरिकों की हत्या कर चुके हैं यही नहीं उनकी पवित्र मान्यताओं का अनादर भी करते हैं।
इस रिपोर्ट में आया है कि अमेरिकी सैनिक और उनके एजेन्ट आम अफ़ग़ान नागरिकों को कष्टदायक तरीक़े से प्रताड़ित करते व मारते हैं किन्तु अमेरिकी सैनिक लंबे समय से विभिन्न देशों में आतंकवादी गुटों का समर्थन कर रहे हैं इसलिए इस प्रकार के कृत्य पर कोई आश्चर्य नहीं करना चाहिये।
इसी बीच अफ़ग़ानिस्तान के वर्दक प्रांत के एक वरिष्ठ अधिकारी अख्तर मोहम्मद ताहिरी ने भी इस संबंध में कहा है कि अमेरिका ने मानवाधिकार, सुरक्षा और आतंकवाद के संबंध में जो भी दावा किया था उनमें से उसने किसी एक पर भी अमल नहीं किया